आदतन शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस का लगातार प्रहार।
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेशछत्तीसगढ़ मुंगे...
More Stories
हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला # हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार विद्युत सब स्टेशन ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद उपजे आक्रोश के बीच पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सभी को न्यायालय में किया पेश मुंगेली। ग्राम कुरेली स्थित विद्युत सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद क्षेत्र में उपजे आक्रोश के बीच शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने सात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरेली विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा आक्रोशित होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कार्रवाई की। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के दिशा-निर्देश में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। **कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम** 1. दीपक कौशिक पिता जीवन लाल कौशिक, उम्र 27 वर्ष। 2. शुभम कौशिक पिता संतोष कौशिक, उम्र 27 वर्ष। 3. सत्यम कौशिक पिता संतोष कौशिक, उम्र 30 वर्ष। 4. उमाशंकर कौशिक पिता भीखम लाल कौशिक, उम्र 28 वर्ष। 5. आयुष कौशिक पिता रमाकांत कौशिक, उम्र 24 वर्ष। 6. ओमप्रकाश कौशिक पिता राजकुमार कौशिक, उम्र 32 वर्ष। 7. ललित कुमार कौशिक पिता कृष्ण कुमार कौशिक, उम्र 24 वर्ष। सभी सातों व्यक्ति ग्राम कुरेली के निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है। **हिर्री पुलिस की आम नागरिकों से अपील** पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। हिर्री पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बसना: जर्रा में जंगली सूअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी के फिराक में 2 आरोपी गिरफ्तार।
बसना: जर्रा में जंगली सूअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी के फिराक में 2 आरोपी गिरफ्तार। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 2/11/2026 ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान बसना। वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके मांस की बिक्री का मामला सामने आया है। वन परिक्षेत्र के सांकरा वृत्त के अंतर्गत ग्राम जर्रा में जंगली सूअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी कर रहे दो लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से जंगली सूअर का मांस, शिकार में इस्तेमाल किया गया कट्टा और अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की गई। ग्राम जर्रा में वन विभाग की कार्रवाई, कट्टा और जंगली सूअर का मांस जब्त; जांच पर पहले भी शिकार के मामले दर्ज होने की जानकारी। मिली जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र के सांकरा वृत्त के अंतर्गत बीट क्रमांक 263 एवं 264 के ग्राम जर्रा में जंगली सूअर के शिकार और उसके मांस की बिक्री किए जाने की सूचना पशुओं ने वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से जंगली सूअर का मांस और शिकार में इस्तेमाल किया गया कट्टा बरामद हुआ। वन विभाग के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित चेरकिया (38 वर्ष), पिता लेख चेरकिया और प्रसन्न सुसकिया (53 वर्ष), पिता संतु सुसकिया, दोनों निवासी ग्राम जर्रा के रूप में हुई है। पहले भी शिकार के मामलों में आ चुके हैं नाम। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि दोनों एजेंसियों के खिलाफ पहले भी गौर (वनभैंसा) और जंगली सूअर के शिकार से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। वर्तमान कार्रवाई को मिलाकर उनके खिलाफ यह तीसरा प्रकरण बताया जा रहा है। वन विभाग ने दोनों एजेंसियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शिकार पर रोक लगाने को लेकर वन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है।
जगदलपुर: मारपीट कर 5 हजार रुपये की लूट, 24 घंटे के भीतर परपा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में
जगदलपुर: मारपीट कर 5 हजार रुपये की लूट, 24 घंटे के भीतर परपा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट जगदलपुर। शहर के आसपास अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ रहे हैं कि अब राह चलते लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है। ग्राम पल्ली रोड के कांगोली में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए परपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।रास्ता रोककर की मारपीट, जेब से निकाले 5 हजार रुपयेपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चुम्मन दास (34 वर्ष), निवासी ग्राम राजुर, तोकापाल ने थाना परपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 30 अक्टूबर 2026 को अपने निजी काम से कार लेकर तोकापाल गया था। वहां से वापस लौटते समय ग्राम पल्ली रोड होते हुए धरमपुरा की ओर जा रहा था।इसी दौरान 31 अक्टूबर की रात करीब 12:10 बजे ग्राम पल्ली रोड स्थित कांगोली में एक डेली नीड्स दुकान के पास तीन व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और उसके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखे करीब 5 हजार रुपये लूट लिए।तकनीकी जांच और साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिसप्रार्थी की शिकायत पर थाना परपा में अपराध क्रमांक 277/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं एसडीओपी श्री लक्ष्मण पोटाई परपा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की। इसके साथ ही तकनीकी जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों की पहचान की गई।दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा मेंपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम:प्रकाश सेकर (26 वर्ष), निवासी महावीर नगर, थाना कोतवाली, जगदलपुर।राजीव साहू (23 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी के सामने, तेतरकुटी, जगदलपुर।वहीं, घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 1,000 रुपये की राशि जब्त की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जबकि बालक को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।बस्तर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि अपराध की सूचना मिलने पर समय रहते पुलिस तक पहुंचना और जांच में सहयोग करना कितना महत्वपूर्ण है।स्रोत: बस्तर पुलिस, जगदलपुर की प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 01 नवंबर 2026।
महासमुंद में अवैध धान परिवहन पर सख्ती, सरायपाली में 8 बिचौलियों पर कार्रवाई
महासमुंद में अवैध धान परिवहन पर सख्ती, सरायपाली में 8 बिचौलियों पर कार्रवाई हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान महासमुंद / छत्तीसगढ़:* धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए महासमुंद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले भर में सतत निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। सरायपाली में 8 चेक पोस्ट स्थापित:* जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार सरायपाली अनुभाग में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए 08 जांच चौकियां* स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर राजस्व और पुलिस की टीम लगातार वाहनों की जांच कर रही है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। तस्वीर में दिख रहा वाहन (नंबर OR 17 E 6632) भी इसी जांच के दौरान पकड़ा गया है। 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:* जांच के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए गए *8 बिचौलियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
साइबर ठगी पर रायपुर पुलिस का प्रहार: फर्जी ई-चालान लिंक से बचाने के लिए लॉन्च हुआ "Know Your Vehicle" QR कोड
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर साइबर ठगी पर रायपुर पुलिस का प्रहार: फर्जी ई-चालान लिंक से बचाने के लिए लॉन्च हुआ "Know Your Vehicle" QR कोडरायपुर: आजकल मोबाइल पर "आपका चालान पेंडिंग है, तुरंत भुगतान करें" जैसे फर्जी मैसेज और संदिग्ध लिंक भेजकर साइबर ठग लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। इस गंभीर खतरे से आम जनता को बचाने और फर्जी ई-चालान से सुरक्षित रखने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक नई और टेक-सेवी पहल शुरू की है। पुलिस ने "Know Your Vehicle" (अपने वाहन को जानें) QR कोड लॉन्च किया है।क्या है यह पहल और कैसे करेगी काम?अब वाहन चालकों को अपने पेंडिंग चालान की जानकारी हासिल करने या जुर्माना भरने के लिए किसी संदिग्ध SMS या अनजान वेब लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी।एक स्कैन में सही जानकारी: रायपुर पुलिस द्वारा जारी इस विशेष QR कोड को अपने स्मार्टफोन से स्कैन करते ही वाहन मालिक सीधे आधिकारिक और सुरक्षित ट्रैफिक चालान पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट: इस माध्यम से वाहन मालिक अपने पेंडिंग चालान का सटीक स्टेटस देख सकेंगे और बिना किसी साइबर फ्रॉड के डर के सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन जुर्माना जमा कर सकेंगे।फर्जी चालान मैसेज से कैसे बचें? (पुलिस एडवाइजरी)रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी मैसेज (SMS या WhatsApp) में आए चालान भुगतान के संदिग्ध लिंक को न खोलें।QR कोड का उपयोग करें: पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक "Know Your Vehicle" QR कोड या केवल आधिकारिक ट्रैफिक वेबसाइट (जैसे echallan.parivahan.gov.in) का ही इस्तेमाल करें।पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें: चालान भुगतान के नाम पर कभी भी अपना OTP, बैंक विवरण या PIN किसी के साथ साझा न करें।
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रल जोन के तेलीबांधा और देवेंद्र नगर में नाकेबंदी, 23 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 2 हथियारबंद गिरफ्ताररायपुर: राजधानी में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर सेंट्रल जोन के संवेदनशील इलाकों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान और नाकेबंदी अभियान चलाया गया।इस विशेष अभियान के दौरान तेलीबांधा और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सघन तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया:50 संदिग्धों से पूछताछ: क्षेत्र में घूम रहे 50 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर कड़ी पूछताछ की गई और उनके रिकॉर्ड खंगाले गए।23 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति व्यवस्था में बाधा डालने और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 23 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।आर्म्स एक्ट में 2 गिरफ्तार: अवैध हथियार रखने के मामले में 2 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सरपंच चुनाव की रंजिश में अंधे कत्ल का खुलासा: सुपारी देकर अपहरण कर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला 31/10/26 सरपंच चुनाव की रंजिश में अंधे कत्ल का खुलासा: सुपारी देकर अपहरण कर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार मुंगेली। थाना सरगांव क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्री ‘स’ में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का मुंगेली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और SSP भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना सरगांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हत्या, अपहरण, आपराधिक षडयंत्र और साक्ष्य छिपाने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध हालत में मिला था शव26 अक्टूबर 2026 को सूचक चंदन साहू निवासी मारो ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका साढ़ू तुलसी साहू (32 वर्ष) 25 अक्टूबर शाम 7 बजे सरगांव जाने के लिए निकला था, लेकिन लौटा नहीं और मोबाइल बंद था। तलाश करने पर उसकी मोटरसाइकिल CG 28 P 5824 जय भोलेनाथ राइस मिल के पास मिली और गणेश मिनरल्स के पास सड़क किनारे अपशिष्ट पानी के कीचड़ और कांटेदार झाड़ियों में उसका शव मिला। मर्ग जांच और पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या और पैरों को पीले बिजली के तार से बांधकर साक्ष्य छिपाने की पुष्टि हुई। इस पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 103, 238 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।सरपंच चुनाव में हार बनी हत्या की वजहविवेचना में सामने आया कि ग्राम पेण्ड्री स निवासी धनीराम साहू वर्ष 2025 के सरपंच चुनाव में 8-9 वोटों से हार गया था। झुलुराम वर्मा सरपंच बना था और मृतक तुलसी साहू उसका मतगणना अभिकर्ता था। धनीराम को शक था कि तुलसी ने वोट निरस्त करवाकर उसे हराया। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची।1 लाख 20 हजार में सुपारी, 70 हजार एडवांस दियाधनीराम ने अपने साले भुवन साहू और ओमनारायण राजपूत के जरिए कोटा निवासी सुरेंद्र जोशी से संपर्क कर 1 लाख 20 हजार रुपये में अपहरण की सुपारी तय की और 70 हजार रुपये एडवांस दिए। योजना थी कि तुलसी से स्टाम्प पर चुनावी धांधली स्वीकार करवाकर वीडियो बनाकर फिर हत्या कर दी जाए।अपहरण कर पंप हाउस में गला घोंटा25 अक्टूबर की शाम सुरेंद्र जोशी अपने साथी कुणाल बक्शी और 3 अन्य साथियों के साथ निशान कार CG 10 CE 2075 से पेण्ड्री पहुंचा। रात 7 बजे तुलसी को रास्ते में रोककर जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। फिर धनीराम और भुवन आगे मोटरसाइकिल से और पीछे कार से सभी मनियारी सरगांव के पास मिले।ट्यूबवेल के पास तुलसी को उतारकर सुरेंद्र के साथी चले गए। धनीराम और भुवन उसे टीकाराम साहू के ट्यूबवेल (पंप हाउस) में ले गए, जहां हार्वेस्टर चलने से चाबी उनके पास थी। वहां 100 रुपये के स्टाम्प पर धांधली स्वीकार करने का शपथ पत्र लिखवाया और भुवन ने वीडियो बनाया। फिर बिजली के तार से पैर बांधकर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।हत्या के बाद शव को घसीटकर मोटरसाइकिल पर ले जाकर गणेश मिनरल्स के कीचड़ में फेंककर झाड़ियों से ढक दिया। मृतक के जूते, जैकेट, चार्जर पोल्ट्री फार्म शेड में छिपाए, मोबाइल राकिंग ढाबा के पीछे खेत में फेंका और गमछा जला दिया। टीकाराम साहू ने साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया।5 गिरफ्तार, कार-तार-वीडियो जब्तपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए -1. धनीराम साहू (40) पेण्ड्री स2. भुवन साहू (28) किरना3. ओम उर्फ ओमनारायण राजपूत (25) पेण्ड्री स4. सुरेंद्र जोशी (25) दर्रीकापा, कोटा, बिलासपुर5. टीकाराम साहू (53) मोहभट्ठाको 30 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। इनसे पंप हाउस के तार के टुकड़े, मृतक के जूते, जैकेट, चार्जर, मोबाइल, स्टाम्प पेपर, हत्या का वीडियो, मोटरसाइकिल, निशान कार और सुपारी के 10 हजार रुपये जब्त किए गए। प्रकरण में धारा 140(3), 61(2) BNS जोड़ी गई है। अन्य आरोपी कुणाल बक्शी सहित 3 की तलाश जारी है।अंधे कत्ल के खुलासे पर IG बिलासपुर ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती के 48 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार, 11.9 किलो चांदी के जेवरात बरामद
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, 24 गांवों के 500 से अधिक लोगों से की पूछताछ, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी कबीरधाम। जिले के थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का कबीरधाम पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात, एक बजाज पल्सर एनएस मोटरसाइकिल और 1500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। 27 अक्टूबर को हुई थी डकैती की वारदात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की शाम प्रार्थी वेदप्रकाश सोनी के साथ डकैती की घटना घटित हुई थी। आरोपियों ने मछरीरेवार मंदिर घाटी के ठीक पहले मोटरसाइकिल से रास्ता रोककर प्रार्थी और उसके साथ मौजूद व्यक्ति के साथ डंडे से मारपीट की तथा उनके पास रखे सामान और चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत धारा 309(6), 126(2), 115(2), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, 24 गांवों में पूछताछ घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही आसपास के 24 गांवों में 500 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया गया। संदिग्ध मोटरसाइकिल के आवागमन और उसके मार्ग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। ग्राम बिरकोना के पास पुलिस ने दबोचा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पंडरिया और अन्य पुलिस टीमों ने संदिग्ध निखिल कुर्रे एवं संजय भास्कर की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर निखिल कुर्रे मोटरसाइकिल से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर ग्राम बिरकोना के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर संजय भास्कर और सचिन पात्रे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों और निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए। शराब भट्ठी के सामने बनाई थी वारदात की योजना पुलिस जांच के अनुसार, 27 अक्टूबर को सभी आरोपी पंडरिया स्थित देशी शराब भट्ठी के सामने एकत्रित हुए थे। इसके बाद दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों से तरेगांव क्षेत्र पहुंचे और बाजार में रहकर प्रार्थी की गतिविधियों तथा उसके आवागमन पर नजर रखने लगे। जैसे ही प्रार्थी मोटरसाइकिल से वहां से निकला, आरोपियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। मछरीरेवार मंदिर घाटी के ठीक पहले आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट की और जेवरात सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मुंगेली में एकत्र हुए आरोपी, अलग-अलग जगह छिपाए जेवरात पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद वे लूटे गए सामान को लेकर मुंगेली पहुंचे और चौपाटी के पास एकत्रित हुए। इसके बाद चांदी के जेवरात बेचने के उद्देश्य से बिलासपुर जाने की योजना बनाई गई। आरोपियों ने लूटे गए जेवरात आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद सामग्री - लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात। - एक बजाज पल्सर एनएस मोटरसाइकिल। - 1500 रुपये नकद। तीन आरोपी न्यायिक रिमांड पर, दो की तलाश जारी कबीरधाम पुलिस ने निखिल कुर्रे, संजय भास्कर और सचिन पात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से डकैती की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा हुआ है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।
फर्जी दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री कर 24.28 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दूसरे की जमीन को अपनी बताकर किया सौदा, चेक बाउंस होने पर खुला धोखाधड़ी का मामला दुर्ग। भिलाई में दूसरे की जमीन को अपनी बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने और मकान निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर शिकायतकर्ता से कुल 24 लाख 28 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जमीन बिक्री के नाम पर 23.28 लाख रुपये लिए पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहन लाल देवांगन निवासी एलआईजी 491/492, हाउसिंग बोर्ड कोहका, भिलाई ने 7 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2016 में मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने के दौरान उनकी मुलाकात आरोपी अवतार सिंह से हुई थी। आरोपी ने अपने साथी के साथ जमीन की खरीदी-बिक्री का व्यवसाय करना बताया और मौजा कोहका स्थित खसरा नंबर 1704/88 में 1200 वर्गफीट का प्लॉट दिखाकर सौदा तय किया। इसके बाद 30 सितंबर 2016 को शिकायतकर्ता के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी गई। शिकायतकर्ता ने जमीन खरीदने और मकान निर्माण के नाम पर अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को कुल 23 लाख 28 हजार रुपये दिए। दूसरे की जमीन पर मकान बनवाने का हुआ खुलासा कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि जिस जमीन पर मकान बनवाया जा रहा था, वह किसी अन्य महिला माया सिंह के नाम पर है। इसके बाद आरोपियों ने 22 सितंबर 2018 को इकरारनामा कर 23 लाख 28 हजार रुपये तथा रजिस्ट्री खर्च के एक लाख रुपये, कुल 24 लाख 28 हजार रुपये वापस करने का वादा किया। इसके एवज में आरोपियों ने भारतीय स्टेट बैंक, सुपेला शाखा के तीन चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण तीनों चेक बाउंस हो गए। फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरी रजिस्ट्री कराने का आरोप शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने 16 मार्च 2021 को मौजा कोहका स्थित खसरा नंबर 1704/2, रकबा 1200 वर्गफीट की जमीन की रजिस्ट्री चिरंजीवन कोनार नामक व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से करा दी। मामले की जांच के बाद स्मृतिनगर चौकी, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1635/2026 के तहत धारा 420, 120बी एवं 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। अवतार सिंह और मनोज कुमार सोनी गिरफ्तार पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी अवतार सिंह और मनोज कुमार सोनी, दोनों निवासी भिलाई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की वैधानिकता की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सावधानी जरूरी: जमीन खरीदने से पहले खसरा, बी-1, नक्शा, स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और रजिस्ट्री की वैधानिकता की संबंधित विभाग से जांच अवश्य कराएं, ताकि जमीन संबंधी धोखाधड़ी से बचा जा सके।
वैशाली नगर में डॉक्टर के सूने मकान से एक करोड़ की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अब भी फरार, 47.64 लाख रुपये नकद सहित करीब एक करोड़ की संपत्ति बरामद दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर के सूने मकान को निशाना बनाकर की गई लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात का मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 64 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन और अन्य सामान सहित करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। एक सप्ताह सूना रहा मकान, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम मामले के अनुसार, सुंदर नगर वैशाली नगर निवासी डॉक्टर नमिता मित्तल 17 अक्टूबर 2026 को परिवार सहित एक सप्ताह के लिए बाहर गई थीं। 23 अक्टूबर को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी तथा डायमंड के कीमती आभूषण गायब थे। इसकी शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं सीएसपी भिलाई नगर के नेतृत्व में वैशाली नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राहुल बंसोड़ पर संदेह गहराया। पुलिस टीम ने भिलाई से गोंदिया, नागपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही तक आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भदोही क्षेत्र से प्रदीप कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उसके हिस्से की नकदी और आभूषण घर के अंदर फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। चोरी के सोने को ज्वेलर ने भट्टी में गलाकर बदला स्वरूप जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार ने अपने हिस्से के सोने के आभूषण भदोही स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स के संचालक सोनू जायसवाल को बेचे थे। ज्वेलर ने कुछ आभूषणों को भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया था। पुलिस ने ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया। चोरी की रकम से प्रदीप ने अपने घर में बोरिंग, मकान की मरम्मत और सुपर स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। वहीं मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ चोरी की रकम से दिल्ली जाकर सेकंड हैंड XUV कार खरीदकर भिलाई लौटा था। रात तीन बजे पुलिस ने की घेराबंदी, चोरी के माल सहित आरोपी गिरफ्तार पुलिस को सूचना मिली कि राहुल बंसोड़ ने चोरी का माल अपने माता-पिता और भाई आयुष बंसोड़ के पास छिपाकर रखा है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही राहुल अपनी XUV कार सुपेला चौक के पास छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने भाई को इनोवा वाहन से चोरी का माल लेकर राजनांदगांव-नागपुर रोड की ओर आने को कहा। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी की और तड़के करीब 3 बजे चोरी का माल लेकर जा रहे आरोपियों को पकड़ लिया। 47 लाख 64 हजार रुपये नकद सहित करीब एक करोड़ की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है— - 47 लाख 64 हजार रुपये नकद। - सोने-चांदी के कीमती आभूषण। - XUV कार और इनोवा वाहन। - सुपर स्प्लेंडर बाइक। - 7 मोबाइल फोन। - इलेक्ट्रॉनिक तराजू। - लैपटॉप और टैबलेट। - पेटीएम मशीन सहित अन्य सामग्री। पुलिस के अनुसार, बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. प्रदीप कुमार चौधरी (20 वर्ष), भदोही उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवास वृंदा नगर भिलाई। 2. सुजीत सिंह उर्फ बाबू (32 वर्ष), मिर्जापुर उत्तर प्रदेश। 3. सोनू जायसवाल (37 वर्ष), ज्वेलर, भदोही उत्तर प्रदेश। 4. रविन्द्र बंसोड़ (49 वर्ष), वैशाली नगर भिलाई। 5. किरण बंसोड़ (48 वर्ष), वैशाली नगर भिलाई। 6. आयुष बंसोड़ (29 वर्ष), वैशाली नगर। 7. रेखचंद्र देवांगन (26 वर्ष), वैशाली नगर। 8. आकाश कुमार श्रीपाद (26 वर्ष), इनोवा वाहन मालिक। 9. अमन सिंह (25 वर्ष), वृंदा नगर भिलाई। मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश जारी इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय तक घर से बाहर जा रहे हैं तो संबंधित थाने को इसकी सूचना दें। घर में बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती जेवर रखने से बचें तथा घरों में सुरक्षा के उचित इंतजाम करें। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वहीं फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।
धान खरीदी 2026-27 से पहले धमतरी प्रशासन सख्त, 220 क्विंटल धान से लदे दो वाहन जब्त...
धमतरी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी शुरू होने से पहले धमतरी जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधीश के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के संवेदनशील क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन करते दो मेटाडोर वाहनों को जब्त किया है। दो वाहनों में मिला 220 क्विंटल धान प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक CG 05 AR 4965 में 100 क्विंटल यानी 250 कट्टा धान तथा वाहन क्रमांक CG 04 PL 7156 में 120 क्विंटल यानी 300 कट्टा धान का परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों से कुल 220 क्विंटल धान, यानी 550 कट्टा धान के परिवहन का मामला सामने आया। सिहावा और नगरी थाना की सुपुर्दगी में वाहन बिना वैध दस्तावेजों के धान परिवहन किए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों की सुपुर्दगी में रखा गया है। इनमें एक वाहन सिहावा थाना और दूसरा नगरी थाना में रखा गया है। धान खरीदी सीजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के आवागमन पर निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई को धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने और खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब आगे की कार्रवाई में यह स्पष्ट होगा कि जब्त धान कहां से लाया जा रहा था और उसके परिवहन से संबंधित दस्तावेज क्यों उपलब्ध नहीं थे। ✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
AI से बनी लड़कियों की तस्वीरों के सहारे शादी के नाम पर ठगी, फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़; सुपेला पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार दुर्ग, 30 अक्टूबर। शादी के इच्छुक युवकों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले फर्जी मैरिज ब्यूरो का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सुपेला पुलिस ने सोशल मीडिया पर आकर्षक युवतियों की AI से तैयार तस्वीरें दिखाकर शादी का झांसा देने और पैसे वसूलने वाले 24 वर्षीय आरोपी परमानंद यादव को गिरफ्तार किया है। AI से बनी तस्वीरों के जरिए बिछाया ठगी का जाल पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर गंगोत्री भवन, यूनियन बैंक के पास सुपेला में एक हॉल किराए पर लेकर फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर रहा था। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कल्याण मैट्रिमोनी, एलिट मैच और फ्यूचर पार्टनर के नाम से विज्ञापन पोस्ट करता था। इन विज्ञापनों में AI से बनाई गई काल्पनिक युवतियों की आकर्षक तस्वीरें और फर्जी मोबाइल नंबर दिए जाते थे। शादी के इच्छुक युवक जब संपर्क करते, तो उनसे बायोडाटा लेकर पसंद की लड़की से रिश्ता करवाने का भरोसा दिलाया जाता था। इसके बाद काउंसलर के नाम पर QR कोड और बैंक खातों के माध्यम से 2,000 रुपये या अन्य रकम वसूली जाती थी। पैसे मिलने के बाद पीड़ितों के मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिए जाते थे। छापेमारी में चार युवतियां मिलीं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 29 अक्टूबर को सुपेला पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां आरोपी के साथ चार युवतियां काम करती मिलीं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें 7,000 रुपये मासिक वेतन पर मैरिज काउंसलर के रूप में रखा गया था तथा दो दिन की ट्रेनिंग देकर फोन कॉल करवाए जाते थे। तीन महीने में देशभर के लोगों को किया फोन जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब तीन महीनों से प्रतिदिन 20 से 50 कॉल कर देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहा था। समन्वय पोर्टल पर आरोपी के बैंक खातों के विरुद्ध पहले से शिकायतें भी दर्ज थीं। 2 लाख 83 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 2,83,600 रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें शामिल हैं— - नकद राशि : 1,64,000 रुपये। - 22 कीपैड मोबाइल और 4 एंड्रॉयड मोबाइल : 78,000 रुपये। - एयरटेल और Vi के 16 सिम कार्ड : 1,600 रुपये। - कंप्यूटर सेट एवं वाई-फाई उपकरण : 40,000 रुपये। - बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, फेडरल बैंक, SBI और IDBI की चेकबुक, पासबुक, QR कोड, रजिस्टर एवं फ्लेक्स सामग्री। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी इस मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1630/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 319(2) में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान परमानंद यादव (24 वर्ष), निवासी ओटेबंद, थाना नंदनी, अहिवारा, हाल निवासी नेहरू नगर ईस्ट, दुर्ग के रूप में हुई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, उप निरीक्षक खेलन साहू, नमिता टेकाम, मिथलेश साहू एवं संतोष निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की आम नागरिकों से अपील दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले मैरिज ब्यूरो के विज्ञापनों पर बिना जांच भरोसा न करें। AI से बनाई गई तस्वीरों के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अग्रिम फीस न दें और अपना आधार नंबर, OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। यदि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करें। सावधान रहें, सतर्क रहें और साइबर ठगी से स्वयं को सुरक्षित रखें।