Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

अपराध

Latest अपराध news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : मासूम से दरिंदगी और महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहा...

State Head • Nov 25, 2026

More Stories

अवैध शराब बिक्री करते महिला गिरफ्तार, 37 पौवा शराब और ₹5,250 की सामग्री जब्त

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती    कुम्हारी। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम रूपनगर में कुम्हारी सुलभ के पास घेराबंदी कर महिला को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा।   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान सीता जगत (55 वर्ष), पति इंद्र जगत, निवासी रूपनगर वार्ड क्रमांक 15, कुम्हारी के रूप में हुई है।   पुलिस ने महिला के कब्जे से 27 पौवा शोले देशी मसाला मदिरा और 10 पौवा सुपर प्लेन मदिरा, कुल 37 पौवा (6.660 बल्क लीटर) शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 1,750 रुपये नगद भी जब्त किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 5,250 रुपये की सामग्री अपने कब्जे में ली।   आरोपी महिला के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 386/26 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।   इस कार्रवाई में कुम्हारी थाना की महिला पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Nov 25, 2026 Read

धमतरी में हथियारबंद बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार

✍️ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम नगरी जिला - धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*   *नगरी/धमतरी।* शहर के टिकरापारा इलाके में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से लैस होकर जान से मारने की धमकी देने तथा दहशत फैलाने के मामले में धमतरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार और लकड़ी के डंडे भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। टिकरापारा निवासी प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान 10 से 12 लोग तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा धक्का देकर घर में प्रवेश किया और प्रार्थिया के भाई निखिल के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थिया का गला भी पकड़ लिया।   प्रार्थिया किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर प्रार्थिया की मां को धक्का दिया और हथियार लहराकर दहशत का माहौल बना दिया। बीच-बचाव होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।   मामला दर्ज कर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई   घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 296, 351(2), 189(4), 190, 191(3), 331(6) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।   पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर 25 नवंबर 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी राहुल मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई, जबकि अविनाश मसीह, भोला यादव और शुभम नेताम के कब्जे से लकड़ी के डंडे जब्त किए गए।   ये चार आरोपी गिरफ्तार   गिरफ्तार आरोपियों में 1.राहुल मसीह पिता- राजेश मसीह,(26 वर्ष), निवासी टिकरापारा शारदा चौक; 2.भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव , पिता- फुलवंत यादव (30 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड बजरंग चौक; 3.शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह, पिता- राजू मसीह (20 वर्ष), निवासी टिकरापारा तालाब के पास और 4. शुभम नेताम पिता- रमेश नेताम (24 वर्ष), निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी शामिल हैं।   पुलिस ने सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) न्यायालय धमतरी में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।   अवैध हथियार और गुंडागर्दी पर पुलिस सख्त   धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। गुंडागर्दी, अवैध हथियार रखने, मारपीट, धमकी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।

Nov 25, 2026 Read

 *मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 🟪 आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643 बरामद। 🟪 बरामद मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹50,000।   🟪घटना का संक्षिप्त विवरण:- ◽मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।   ◽प्रार्थी संजय चौधरी, पिता श्री बलीराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी बीरापारा, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.11.2026 को वह अपने जीजा के घर झुनियापारा कांकेर आया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643, मॉडल SP 125 Shine Drum, घर के सामने खड़ी की थी। रात्रि करीब 12:30 बजे बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला।   ◽प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   ◽विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी की गई। इसी क्रम में मेलाभाठा टिकरापारा कांकेर मैदान में संदेही सुनील पटेल के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं उपयोग करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी को दिनांक 25.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।   🟪गिरफ्तार आरोपी का विवरण:- सुनील पटेल, पिता तिहारू राम पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी झुनियापारा कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।   🟪जप्त संपत्ति का विवरण:- - 01 नग मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643, मॉडल SP 125 Shine Drum, कीमत लगभग ₹50,000।   🟪पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक जितेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, आरक्षक अनिल मरकाम, संतोष मरकाम, चन्द्रशेखर वट्टी, रोमेश दिवान एवं पुरन साहू।

Nov 25, 2026 Read

🟪*कांकेर पुलिस द्वारा “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी।*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर 📍 जिला : कांकेर 👤 नाम : शैलेन्द्र जैन ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 🟪अवैध शराब बिक्री के मामले में बांदे पुलिस की कार्रवाई, 02 फरार सह-आरोपी गिरफ्तार। 🟪30 पेटी अवैध रॉकेट देशी संत्रा शराब बिक्री के प्रकरण में बांदे पुलिस को मिली सफलता।   🟪घटना का संक्षिप्त विवरण:- ◽पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।   ◽मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बांदे में अपराध क्रमांक 84/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 30 पेटी अवैध रॉकेट देशी संत्रा शराब की बिक्री के मामले में विवेचना की जा रही थी।   ◽प्रकरण में संलिप्त दो अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.11.2026 को थाना बांदे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।   🟪गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:- 1. सुशांत साहा उर्फ मोरू, पिता धीरेन्द्र साहा, उम्र 31 वर्ष, निवासी पीव्ही 100 जयराम नगर, थाना बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)। 2. प्रसन्नजीत हलदर उर्फ छोटू, पिता स्व. परिमल हलदर, उम्र 35 वर्ष, निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, दुर्गा मंदिर के पीछे, बांदे, थाना बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।   🟪बरामदगी का विवरण:- पूर्व में जप्त सामग्री का विवरण:- 1. 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब, कुल 2950 नग, मात्रा 265.500 लीटर – कीमत ₹1,18,000। 2. नगदी रकम – ₹50,000। 3. घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 18 J 8172 – कीमत ₹3,00,000। 4. एक नग आईक्यू मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹20,000। 5. 04 नग मोबाइल फोन।   🟪पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बांदे), सउनि कमलेश कुमार साहू, सउनि देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक 190 सूर्यदेव कुंजाम, आरक्षक 78 अश्वनी कुंजाम, आरक्षक 333 इन्द्रजीत विश्वास, आरक्षक 1273 अमृत नेताम, आरक्षक 1184 अरुण मण्डावी, आरक्षक 1252 सुरेश दुग्गा, आरक्षक 1105 मोहन दुग्गा एवं आरक्षक 612 नरोत्तम कुलदीप।

Nov 25, 2026 Read

*युवती का रास्ता रोककर अपहरण व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार    *मगरलोड पुलिस का त्वरित एक्शन: दिनदहाड़े युवती को बाइक पर जबरन उठा ले जाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बाइक जब्त*   ▪️ *सड़क पर युवती से बदसलूकी और अपहरण की कोशिश नाकाम: एक आरोपी सलाखों के पीछे, फरार मुख्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी*       एक युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जबरन अपहरण करने के मामले में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की है। थाना मगरलोड पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।   थाना मगरलोड क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेन्हाभाठा निवासी प्रार्थिया ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23 नवंबर की सुबह वह अपने होटल में सामान छोड़कर स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान मेघा क्रिकेट मैदान के पास आरोपी एवं उसके साथी पुष्पेन्द्र यादव ने अपनी मोटरसाइकिल (प्लेटिना) से उसका पीछा करना शुरू किया और ग्राम सेन्हाभाठा प्राथमिक शाला के पास जबरन स्कूटी के सामने बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया। मुख्य आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकत व बदसलूकी करते हुए उसे जबरन उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। युवती द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाया और दांत से गाल पर काटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए ग्राम परसवानी, भोथीडीह व राजिम के रास्ते बोरसी पुरैना मोड़ की ओर ले जाने का प्रयास किया। बोरसी पुरैना मोड़ के पास युवती के फूफा कैलाश साहू व ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी किए जाने पर मुख्य आरोपी मनमोहन साहू बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।   मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मगरलोड में तत्काल अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 74, 140(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और संदेही आरोपी पुष्पेन्द्र यादव (पिता रेवन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौद, थाना मगरलोड) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। मेमोरेंडम कथन में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PR 3899 को विधिवत जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी पुष्पेन्द्र यादव को आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसे 07.12.2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार मुख्य आरोपी मनमोहन साहू की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Nov 24, 2026 Read

बसना में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, तीन गांवों में दबिश देकर 19 लीटर से अधिक शराब जब्त

✍️:हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान  ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली महासमुंद /बसना 24/11/2026 बसना, दुर्गपाली और मेढ़ापाली में कार्रवाई, 300 मिलीलीटर मदिरा से जुड़े आबकारी एक्ट के तीन अन्य प्रकरण भी कायम   बसना में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, तीन गांवों में दबिश देकर 19 लीटर से अधिक शराब जब्त बसना, दुर्गपाली और मेढ़ापाली में कार्रवाई, 300 मिलीलीटर मदिरा से जुड़े आबकारी एक्ट के तीन अन्य प्रकरण भी कायम     :बसना अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बसना आबकारी विभाग ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 19.05 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 3,900 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत भी तीन प्रकरण कायम कर 300 मिलीलीटर मदिरा जब्त की गई है।   आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई चिरगाढ़ोड़ा में की गई। यहां 21 वर्षीय मनोज पारेश्वर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), (च), (ई), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान चढ़ी भट्ठी सहित 11 बल्क लीटर महुआ मदिरा जब्त की गई।   दूसरी कार्रवाई दुर्गपाली में हुई, जहां 35 वर्षीय दुर्योधन भोई के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत मामला कायम किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई मेढ़ापाली में की गई। यहां 51 वर्षीय उदेराम बारीक के पास से 4.05 लीटर महुआ मदिरा जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।   तीनों मामलों में जब्त महुआ मदिरा की कुल मात्रा 19.05 बल्क लीटर और अनुमानित बाजार मूल्य 3,900 रुपये है। इसके अतिरिक्त धारा 36(C) के तहत दर्ज तीन प्रकरणों में 300 मिलीलीटर मदिरा की जब्ती भी की गई है।   अवैध शराब के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई: तिरपुड़े अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। बसना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। जहां भी अवैध शराब बनाने, रखने या बेचने की जानकारी मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। हमारा उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।   इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े, प्रधान आरक्षक राजकिशोर पाण्डेय, आबकारी आरक्षक भारती काशी, देवेश मांझी सहित संयुक्त आबकारी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nov 24, 2026 Read

**सरायपाली: पत्नी की मौत के बाद घर छोड़कर गया परिवार, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया मकान**

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज देवराम चौहान  ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली, महासमुंद  24/11/2026 **शोक कार्यक्रम के बाद लौटे परिवार को घर में मिली चोरी की जानकारी, सिंघोड़ा पुलिस ने छुईपाली के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा**   हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज  देवराम चौहान  ब्लॉक रिपोर्टर  सरायपाली, महासमुंद  24/11/2026     सरायपाली/परिवार में पत्नी के निधन से पसरे मातम के बीच एक व्यक्ति के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर चोर दो टीवी, सीसीटीवी सिस्टम और नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जांच में जुटी सिंघोड़ा पुलिस ने गांव के ही दो संदेहियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की संपत्ति बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत 32 हजार 780 रुपये बताई गई है।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तुलसीराम धृतलहरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी शांतिबाई धृतलहरे का 15 अक्टूबर 2026 को रायपुर में निधन हो गया था। इसके बाद वह परिवार सहित अपने मूल गांव गर्रा, जिला बेमेतरा चले गए थे। पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम के बाद 11 नवंबर को जब वह शाम करीब 4:30 बजे छुईपाली स्थित अपने घर लौटे, तो मकान के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा हुआ था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं।   प्रार्थी की शिकायत पर सिंघोड़ा थाने में अपराध क्रमांक 138/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(A) और 331(3) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस चोरी गए सामान और आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान छुईपाली निवासी आकाश साव (21) और जोगेश्वर बरिहा (40) को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया।   पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनके बताए अनुसार, 3 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उन्होंने तुलसीराम धृतलहरे के सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया था। वहां से 43 इंच और 32 इंच के दो गूगल टीवी, सीसीटीवी का डीवीआर, मॉनिटर और नकदी चोरी की गई थी।   आरोपी आकाश साव की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से दोनों टीवी और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। वहीं जोगेश्वर बरिहा के घर से सीसीटीवी डीवीआर और मॉनिटर जब्त किया गया। इसके अलावा आरोपियों से 2,780 रुपये नकद और एक सिम राउटर भी बरामद किया गया।   पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बरामद संपत्ति में 43 इंच का टीवी, 32 इंच का टीवी, सीसीटीवी डीवीआर, मॉनिटर, सिम राउटर और नकदी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी की कुल कीमत 32,780 रुपये है।

Nov 24, 2026 Read

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 1.54 करोड़ की ठगी, आरोपी ललित अग्रवाल गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर    रायपुर, 23 नवंबर 2026 रायपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.54 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की त्वरित कार्रवाई से इस साइबर ठग पर शिकंजा कसा गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ललित अग्रवाल ने निवेशकों को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर ऊंचे रिटर्न और भारी मुनाफे का प्रलोभन दिया था। झांसे में आकर पीड़ितों ने बड़ी रकम निवेश कर दी, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित अग्रवाल को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी गई राशि को कहां-कहां खपाया गया है।

Nov 24, 2026 Read

नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, 140 प्रतिबंधित टैबलेट का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम, नगरी, जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*‌   फरार आरोपी नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल सहित 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त   धमतरी जिले में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun-10 की सप्लाई करने वाले फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर (27 वर्ष), निवासी अम्बेडकर वार्ड, शीतला मंदिर के पास, धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।   14 हजार रुपये में बेची थीं 140 नशीली टैबलेट   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 22(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को विशेष शर्मा (22 वर्ष), निवासी मराठापारा धमतरी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान विशेष शर्मा ने अपने बयान में खुलासा किया था कि उसने नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर से प्रतिबंधित नशीली दवा Nitrosun-10 की 14 पत्तियां, कुल 140 टैबलेट, 14 हजार रुपये में खरीदी थीं।   मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी   मामले में मुख्य सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान 23 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिहावा चौक की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने 26 अक्टूबर 2026 को विशेष शर्मा को 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट 14 हजार रुपये में बेचना स्वीकार किया।   10,400 रुपये की संपत्ति जब्त   पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री की शेष नगदी 400 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त रियलमी कंपनी का पुराना मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किया है। इस प्रकार कुल 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।   पुलिस ने आरोपी को 23 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम न्यायालय धमतरी में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।   नशे के अवैध कारोबारियों को पुलिस की सख्त चेतावनी   पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।  

Nov 23, 2026 Read

अवैध शराब निर्माण के मामले में पिथौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ देवराम चौहान  ब्लॉक रिपोर्टर 23/11/2026   [11/23, 8:13 PM] पुलिस रेड की कार्यवाही में, मौके से फरार आरोपियों मे से 02 गिरफ्तार थाना पिथौरा में दर्ज अपराध क्रमांक 220/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का है मामला   कंतरा नाला अवैध महुआ शराब भट्ठी रेड कार्यवाही में 50 लीटर महुआ शराब हुआ था बरामद/जप्त   आरोपियों के किमती करीबन 13,000/- रुपये का मशरूका किया गया था जप्त   अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्रीकर्ता के विरूद्ध महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही   घटना का विवरण :- दिनांक 03/09/2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर के कंतरा नाला के पास कुछ व्यक्ति आग भट्ठा जलाकर अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां से एक आरोपी सुखराम बरिहा पिता चमरूराम बरिहा उम्र 45 साल निवासी कुरकुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार को मौके पर पकड़ा गया, जबकि 03 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये थे। मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 सफेद प्लास्टिक झिल्ली में कुल 50 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं शराब बनाने के 02 नग जर्मन बर्तन कुल कीमती करीबन 13,000/- रुपये का मशरूका जप्त हुआ था गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना पिथौरा में दर्ज अपराध क्रमांक 220/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का है मामलाधारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। जबकि मामले में संलिप्त व प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 23/11/2026 को फरार आरोपीगण नारायण राणा उर्फ बाबू पिता दुहनू राणा उम्र 22 साल, मिलन बारिक पिता स्व. परसुराम बारिक उम्र 26 साल, दोनों निवासी किशनपुर थाना पिथौरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है। प्रकरण का एक अन्य फरार आरोपी गोविन्द गोड की पता-तलाश जारी है   गिरफ्तार आरोपीगण-   01- नारायण राणा उर्फ बाबू पिता दुहनू राणा उम्र 22 साल,    02- मिलन बारिक पिता स्व. परसुराम बारिक उम्र 26 साल, दोनों निवासी किशनपुर थाना पिथौरा   पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-   01- सुखराम बरिहा पिता चमरूराम बरिहा उम्र 45 साल निवासी कुरकुरी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार।

Nov 23, 2026 Read

🔳 *थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी में माओवादी डम्प बरामद ।*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर    🔳 *संयुक्त सुरक्षा बल की सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन कार्यवाही में माओवादी गतिविधियों से संबंधित संदिग्ध सामग्री बरामद।*   🔳 *बरामद सामग्री में नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल।*   🔳 जिले में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है।   🔳 दिनांक 21.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों द्वारा संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।   🔳 दिनांक 22.11.2026 को थाना उसूर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी गतिविधियों से संबंधित संदिग्ध डम्प बरामद किया गया।   🔳 बरामद सामग्री में मुख्य रूप से नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट, कैमरा, सोल्डरिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरी, चार्जर, टॉर्च, एलईडी लैंप, मल्टीमीटर, मेडिकल एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री शामिल हैं। उक्त मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। बरामद सामग्री के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।   🔳 *बीजापुर पुलिस की अपील :* बीजापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र मे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान डीमाईनिंग की कार्यवही संचालित किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Nov 23, 2026 Read
1 2 3 Next