जामपानी में पुलिस की जनजागरूकता पहल, साइबर ठगी से लेकर महिला सुरक्षा और यातायात नियमों तक ग्रामीणों को किया जागरूक
ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगà...
More Stories
उजियारा" अभियान के तहत थाना कोरर की सूखा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ ✍️ पद : जिला रिपोर्टर📍 जिला : कांकेर👤 नाम : शैलेन्द्र जैन🔷 आरोपी के कब्जे से कुल 12 नग गांजा मादक पदार्थ के पौधे वजनी करीब 1.315 किलो ग्राम गांजा हुआ जप्त🔷 जप्तसुदा सामग्री की कुल कीमत करीबन 65,750 रुपए 🔷 ग्राम भेजा पटेल पारा में अपने बाड़ी में छुपाकर रखा था गांजा का पौधा -------------------------------------- 🔳घटना का विवरण : जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में नशे के विरुद्ध संचालित *उजियारा अभियान*के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 को भेजा निवासी आरोपी चंदन सिंह दुग्गा पिता स्वर्गीय रामनाथ सिंह दुग्गा उम्र 39 वर्ष निवासी भेजा पटेल पारा थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर के बाड़ी में उगाये गये 12 नग गांजा मादक पदार्थ के वजनी करीब 1.315 किलोग्राम कीमती 65750 रुपए करीबन आरोपी के कब्जे से बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 20(अ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया। 🔳 गिरफ्तार आरोपी-- चंदन सिंह दुग्गा पिता स्वर्गीय रामनाथ सिंह दुग्गा उम्र 39 वर्ष निवासी भेजा पटेल पारा थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर (छ.ग.)। 🔳 जप्ती का विवरण --- 1.315 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ के 12नग पौधे कीमती करीबन 65,750रु 🔳 पुलिस टीम का विवरण ---थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैया पटेल, आरक्षक 161 विनोद साहू , आरक्षक 286 ईश्वर कावड़े, आरक्षक 2345 प्रेम नेताम, महिला आरक्षक 871 निर्मला मरकाम,75 सीमा सलामकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 📢 कांकेर पुलिस की अपीलअपराध पर नियंत्रण पुलिस और आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। नागरिकों की सजगता और समय पर दी गई सूचना से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।
पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से फसलों पर संकट, कृषि विभाग ने किसानों को किया सतर्क
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगाव जिला जशपुर * पत्थलगांव। क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से सतर्क रहने और फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को निर्देशित किया है कि बारिश, चक्रवात या अतिवृष्टि से फसल खराब होने पर घटना के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं। कटाई के बाद खेत में रखी फसल यानी करपा को भी 14 दिनों तक प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर बीमा दावा करने का प्रावधान है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रवात 'अकवान' और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के आधार पर पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के तहत मुआवजा दिया जाएगा। जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है, वे भी नियमानुसार राजस्व विभाग से राहत के लिए संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान होने पर समय पर सूचना दें, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं के तहत उचित मुआवजा एवं बीमा सहायता मिल सके।
वीरांगना दिवस एवं बाल अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिताएं आयोजित
देवान सिंह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति हब द्वारा वीरांगना दिवस एवं बाल अधिकार दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकासखंड गौरेला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारबहरा, सधवानी एवं नवापारा सधवानी में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, समानता तथा बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वीरांगनाओं के साहस, शौर्य, त्याग एवं संघर्ष से परिचित कराते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली, चित्रकला सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मिशन समन्वयक श्रीमती आकांक्षा तिवारी एवं जेंडर विशेषज्ञ श्री दीपक बड़ा द्वारा किया गया।
*प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत छह हितग्राहियों को 12 लाख रुपए की बीमा दावा राशि प्रदान*
देवान सिंह जिला रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही *कलेक्टर की उपस्थिति में मृत बीमित व्यक्तियों के नामांकित परिजनों को दो-दो लाख रुपए की चेक प्रदान*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 नवंबर 2026/जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षा समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत छह हितग्राहियों को कुल 12 लाख रुपए की बीमा दावा राशि प्रदान की गई। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की उपस्थिति में मृत बीमित व्यक्तियों के नामांकित परिजनों (नॉमिनी) को दो-दो लाख रुपए की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान की गई। योजना के तहत बीमा दावा राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में गेंदलाल केवट, कौशल्या सारथी, काशीराम पुरी, सुष्मिता मेश्राम, तोमर सिंह पैकरा एवं गुड्डी नाई शामिल हैं। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना बताते हुए बैंक अधिकारियों को पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ने तथा बीमा दावा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत पात्र बीमित व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर उसके नामांकित व्यक्ति को दो लाख रुपए की बीमा सुरक्षा राशि प्रदान की जाती है। यह योजना विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
आज कबीर भवन, लोरमी में विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों के साथ दीपावली मिलन समारोह
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला में शामिल होकर त्योहार की खुशियां साझा की। इस अवसर पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। त्योहार हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधते हैं।समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवारजनों के साथ खुशियों के ये पल साझा करना सुखद और यादगार रहा।इस अवसर पर गणेश उत्सव के दौरान उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों, स्वच्छ-सुंदर गणेश पंडाल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पुरस्कार प्रदान किया।
विकास संकल्प तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन
जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ***हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, किसानों को बीज वितरण, युवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान*बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2026/ सुहेला में विकास संकल्प तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस दौरान उन्होंने वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत, कृषि, महिला एवं बाल विकास, बिजली, समाज कल्याण, स्वास्थ्य तथा कौशल विकास विभाग के माध्यम से हितग्राहियों को सहायता सामग्री, चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहक हेमलाल, राजकुमार एवं तुकेश ध्रुव को प्रोत्साहन राशि के रूप में क्रमशः 15,411 रुपये, 22,976 रुपये एवं 21,015 रुपये के चेक प्रदान किए। पंचायत विभाग के स्टॉल पर उत्कृष्ट योगदान के लिए 05 सोलर दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कृषि विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने किसानों को गेहूं एवं सरसों के बीज वितरित कर उन्नत खेती को प्रोत्साहित किया। साथ ही 10 किसानों को 50 लाख रुपये से अधिक की राशि के चेक प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर 05 बच्चों को सुपोषण टोकरी वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में पहल की।बिजली विभाग के स्टॉल पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 10 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 03 दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं व्हीलचेयर वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, भारत माता वाहिनी समूह के 10 सदस्यों को सीटी, टोपी, लाठी एवं टॉर्च प्रदान की गई।स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने 06 हितग्राहियों को चश्मा, 03 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड तथा 03 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। वहीं, कौशल विकास विभाग के स्टॉल पर ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 53 युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। विकास संकल्प तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
राहौद में वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जयंती समारोह का आयोजन किया गया
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथिश्री योगिता बाई खापर्डे अध्यक्षता श्री मति प्रतिभा देवी कश्यप विशिष्ट अतिथि डॉ श्री मति कनक सिन्हा परिषद वक्ता श्री मति उर्वशी वर्मा उपस्थित रही नगर में शोभायात्रा निकाली गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राहौद इकाई द्वारा आयोजित किया गया प्रांशु कृष्ण गुप्ता नगर मंत्री एबीवीपी लवली साहू आदि एबीवीपी के कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस और नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव मिलकर मनाया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय महाविद्यालय, ग्राम कोतरी, लोरमी में आयोजित युवा संवाद में विद्यार्थियों से संवाद किया
ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला उन्हें शिक्षा और जीवन में सफलता हासिल करने के साथ एक जिम्मेदार एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। जीवन में कभी अपेक्षा के अनुरूप सफलता न मिले, तो निराश न हों। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहे। वहीं जल्दी सफलता मिलने पर भी सतर्क रहे, जीवन में आने वाली आकस्मिक चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहे। वहीं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कर मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में जनभागीदारी समिति के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में प्राचार्य डॉ अखिलेश शर्मा जी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, डॉ उदय जायसवाल जी, श्री दिनेश साहू जी, श्री दिनेश काश्यप जी, श्री संतोष साहू जी, श्री रामेश्वर बंजारे जी, ज्ञानेश्वर क्षत्री जी, श्री दरबारी यादव जी, श्री राजेंद्र शुक्ला जी, श्री महेंद्र खत्री जी, श्री धनीराम यादव जी, श्री महाजन जायसवाल जी, श्री अभिषेक पाठक जी, श्री हीरा सिंह बैस जी, श्री रामनिहोरा कश्यप जी, श्री प्रदीप साहू जी, हीरा साहू जी, श्री जवाहर दिवाकर जी, श्री तामेश्वर साहू जी, श्री पीयूष साहू जी, श्री लालराम जायसवाल जी, श्री प्रहलाद जायसवाल जी, श्री राजा सिंह जी, श्री नारायण जी, श्री रघुवीर साहू जी, श्री सुनील कश्यप जी, जनप्रतिनिधि, प्राध्यापकगण, ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ग्राम सेंदरीपाली में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का भव्य समापन
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान जिला - कोरबा पाली शिक्षा ही हर समस्या का समाधान, शिक्षित समाज से ही बनेगा विकसित राष्ट्र: सभापति माया रूपेश कंवर कोरबा पाली (सेंदरीपाली) - माखनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा ग्राम सेंदरीपाली में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर उपस्थित रहीं। शिक्षा और संस्कारों से संवरेगा भविष्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति माया रूपेश कंवर ने कहा कि शिक्षा ही हर समस्या का समाधान है। यह केवल डिग्री पाने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में अनुशासन व अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया। श्रीमती कंवर ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। NSS जैसे शिविर युवाओं को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर उनमें सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान समारोह समारोह का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती, मां भारती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मनमोहक सरस्वती वंदना और पारंपरिक आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम अधिकारी जी.आर. देवांगन , सतीश साहू सर ने सात दिनों की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि प्राचार्य एस.के. पटेल ने स्वयंसेवकों को सामुदायिक सहभागिता का महत्व बताया। इस अवसर पर शिविर में विशेष योगदान के लिए व्याख्याता मंजू रानी विश्वास और हेल्थ केयर ट्रेनर सावित्री साहू को विधायक तुलेश्वर मरकाम द्वारा शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवक विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। नशे से दूर रहने और देश निर्माण में जुटने की सीखमुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, माता-पिता के करीब रहकर अच्छे संस्कार अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, ग्राम पंचायत सरपंच अशोक कुमार कोराम ने गांव को शिक्षित और जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में जनपद सदस्य संगीता सूरज कोराम, सरपंच अशोक कुमार कोराम, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, चंद्रभान टेकाम, रीता टेकाम, शशिलता मरावी, सीएसी मनमोहन मरावी, प्राचार्य एस.के. पटेल, कार्यक्रम अधिकारी जी.आर. देवांगन, सतीश साहू, प्रदीप सूर्यवंशी(आई टी ट्रेनर), वीरेंद्र जगत, सावित्री साहू, मंजू रानी विश्वास, मनोज राजपूत, सविता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक सुनील जायसवाल ने किया और आभार प्रदर्शन व्याख्याता सतीश साहू ने किया।
बलौदा में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई पर सवाल
जिला रिपोर्टर कमलेश कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जांजगीर-चांपा 📍बलौदा जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकासखंड में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बलौदा BEO रवि गौतम का कहना है कि उनके पास रोजाना इस तरह की शिकायतें आती हैं, लेकिन उच्च अधिकारियों का आदेश मिलने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि शिकायतों की जांच की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
सोमनाथ, द्वारका और नागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे गरियाबंद के 192 श्रद्धालु, 3 बसें रवाना
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद गरियाबंद, 17 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर गरियाबंद से 192 तीर्थयात्रियों का जत्था गुजरात के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 3 बसों को रवाना किया और उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस सात दिवसीय तीर्थयात्रा में जिले के 94 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं। सभी श्रद्धालु बस से रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से निर्धारित तीर्थ स्थल के लिए जाएंगे। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, द्वारका धाम तथा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे और 23 नवंबर को वापस लौटेंगे। आस्था, अध्यात्म और जनकल्याण का संगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जुड़ने के साथ आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। तीर्थयात्रियों के चेहरों पर यात्रा को लेकर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। वर्षों से प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की अभिलाषा संजोए श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर भावुक और यादगार रहा। इस अवसर पर नगर पालिका गरियाबंद के उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, उप संचालक समाज कल्याण डी.पी. ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू, पार्षद सूरज सिन्हा, वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम सोनवानी, परमेश्वर सेन, संजू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नगरपंचायत नरहरपुर निविदा की फर्जीवाड़ा* जांच के लिए एसपी को कांग्रेस ने सौंपा पत्र
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन कांकेर। नगर पालिका कांकेर में 40 लाख के टेंडर में हुए कूटरचना और नरहरपुर में 80.18 लाख के टेंडर घोटाले की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसपी को शिकायत कर जांच कर संलिप्त लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया । तथा कांकेर नगर पालिका में हुए टेंडर फर्जीवाड़ा मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक से मिलकर इस संबंध में पालिका प्रशासन द्वारा पुलिस में शिकायत कर एफ आई आर कराए जाने की मांग की। कांग्रेस ने कहा, चैट जीपीटी से तैयार टेंडर कैसे विभागीय वेबसाइड पर अपलोड हो गया? विभागीय वेबसाइड पर टेंडर अपलोड करने के लिए कौन से पासवार्ड और आईडी का उपयोग किया गया, जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग करते हुए कहा, दोनों टेंडरों को कौन से आईडी पासवर्ड का उपयोग विभागीय वेबसाइड पर डाला गया है, जांच की जाए। कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि साइबर सेल के माध्यम जांच की जाए। उन्होंने कहा, सरकारी विभागीय वेबसाइड पर एक तरह से संगठित होकर, सुनियोजित रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से टेंडर में कूटरचना किया गया है। विभागीय वेबसाइड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. यूएडी. सीजी. जीओवी. इन पर किसने और कौन से तिथि और कितने बजे नगर पंचायत नरहरपुर के टेंडर क्रमांक-1033 और नगर पालिका टेंडर क्रमांक-1340 में को अपलोड किया है। दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज हो। गोस्वामी ने कहा, दो अन्य टेंडर विक्रय फार्म तिथि 3 मार्च 2026 टेंडर क्रमांक-1991 कांकेर और नरहरपुर में विक्रय फार्म तिथि 12 मार्च 2026 को टेंडर सूचना क्रमांक 629 की भी जांच की जाए। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष लोमेंद्र यादव, शहर यासीन कराणी, पार्षद चंद्रलोक सिंह ठाकुर, मकबुल खान, अजय भास्वानी, आलोक श्रीवास्तव, पार्षद ओम प्रकाश देवांगन, किशन साहू, अमित साहू आदि थे।